रोहन जैन ने UPSC में 758वीं रैंक हासिल की: तीसरे प्रयास में मिली सफलता, पिता की जनरल स्टोर की दुकान – Anuppur News

रोहन जैन ने UPSC में 758वीं रैंक हासिल की:  तीसरे प्रयास में मिली सफलता, पिता की जनरल स्टोर की दुकान – Anuppur News




अनूपपुर जिले के कोतमा नगर निवासी रोहन जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा के शुक्रवार को घोषित परिणाम में 758वीं रैंक हासिल कर नगर और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। 24 वर्षीय रोहन नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश जैन और शुध्दत्मप्रभा जैन के छोटे पुत्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ। रोहन के पिता राजेश जैन की नगर के पंचायती मंदिर के सामने जनरल स्टोर की दुकान है। उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। परिवार के सहयोग और रोहन की दृढ़ इच्छाशक्ति ने उन्हें यह सफलता दिलाई। रोहन के परिवार में शिक्षा का अच्छा माहौल है। उनके बड़े भाई रोहिस जैन एमकॉम कर चुके हैं, जबकि दूसरे भाई रोहित जैन गुवाहाटी (असम) में एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। रोहन की इस सफलता पर नगर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Source link