Last Updated:
suryakumar yadav reacts on Varun Chakravarthy Form: सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म चिंता की बात नहीं है. भारतीय कप्तान ने वरुण का सपोर्ट करते हुए कहा कि मैच जीत गए तो सब ठीक है. हर कोई रोज परफॉर्म नहीं कर सकता.
सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती को किया सपोर्ट.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का सपोर्ट करते हुए कहा है कि इस स्पिनर की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता की बात नहीं है. सूर्या ने कहा कि मैच जीत गए तो सब ठीक है. हर कोई हर रोज परफॉर्म नहीं कर सकता.भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर है.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि जब टीम हमारी जीत रही है तो फिर हम किसी एक खिलाड़ी की फॉर्म को लेकर चिंता नहीं जता सकते. हम फाइनल खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जो भी पिच हमें खेलने को मिलेगी हम उसपर खेलेंगे. सूर्या ने कहा कि न्यूजीलैंड अच्छी टीम है और उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन दिखाया है.
सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती को किया सपोर्ट.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम चयन की प्रक्रिया और संजू सैमसन की वापसी पर खुलकर बात की. सूर्या ने स्पष्ट किया कि टीम में बदलाव के कड़े फैसले वे मुख्य कोच के साथ मिलकर ‘मैच-अप्स’ और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखकर लेते हैं.
संजू सैमसन की टीम में जगह को लेकर कप्तान ने कहा, ‘हमने द्विपक्षीय सीरीज में देखा कि संजू, ईशान और अभिषेक का टॉप ऑर्डर में कॉम्बिनेशन शानदार रहा, इसीलिए उन्हें टीम में शामिल किया गया.’ सूर्या ने संजू के धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि जब वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, तब भी उन्होंने टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। आज वे अपनी उसी कड़ी मेहनत और समर्पण का फल काट रहे हैं.
सूर्यकुमार के अनुसार, टीम एक परिवार की तरह एकजुट है, जहां हर खिलाड़ी अपनी भूमिका और चयन की प्रक्रिया को बखूबी समझता है। इसी मानसिक स्पष्टता के साथ भारत खिताबी मुकाबले में उतरेगा.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें