मैहर जिले की बदेरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ग्रामीण के घर पहुंचा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बदेरा थाना क्षेत्र के ग्राम भदनपुर निवासी कमल धर दुबे ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च की रात करीब 9 बजे, रिवारा निवासी मनोज सिंह रघुवंशी (45) नशे की हालत में अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचा। मनोज ने कमल धर से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, और जब उन्होंने इनकार किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की शिकायत पर बदेरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की और शुक्रवार, 6 मार्च को आरोपी मनोज सिंह रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 119(1), और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी मनोज सिंह रघुवंशी को न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Source link