उज्जैन4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
खिलाड़ियों की फोटो के साथ पूजा करते सांसद अनिल फिरोजिया और बटूक।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 विश्व कप का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत की कामना के लिए उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने बगलामुखी मंदिर में मिर्ची अनुष्ठान कराया। इस दौरान सांसद यज्ञ में मिर्ची की आहुति देते नजर आए।
टी-20 विश्व कप के अंतिम मुकाबले को लेकर देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्सुकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को कांटे की टक्कर माना जा रहा है। करोड़ों लोग भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

मिर्ची, सरसों सहित विभिन्न द्रव्यों से पूजन किया गया।
शनिवार सुबह भेरूगढ़ स्थित मां बगलामुखी मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए मंदिर के महंत रामदास महाराज और सांसद अनिल फिरोजिया की मौजूदगी में मिर्ची अनुष्ठान हुआ। इस अनुष्ठान में 51 बटुकों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के चित्र रखकर मिर्ची, सरसों सहित विभिन्न द्रव्यों और पूजन सामग्री से करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना कर टीम इंडिया की विजय की कामना की।

महंत बोले- टीम की विजय की प्रार्थना की
महंत रामदास महाराज ने बताया कि भारतीय टीम की जीत के लिए 51 बटुकों ने हवन अनुष्ठान किया। लाल मिर्च, सरसों और अन्य पूजन सामग्री से माता से भारतीय टीम की विजय की प्रार्थना की गई।
