धार शहर में रविवार को रंग पंचमी का पर्व उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भोजशाला के पास स्थित ज्योति मंदिर से भगवान राधा-कृष्ण की फाग यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। फाग यात्रा में सजी भगवान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर रंग-गुलाल बरसाया। लोगों ने भगवान को गुलाल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। डीजे की धुन पर झूमे युवा, शहर की गलियां रंगों से हुईं सराबोर
रंग पंचमी के अवसर पर पूरे धार शहर में उत्सव का माहौल रहा। शहर की गलियां रंग और गुलाल से रंगीन नजर आईं। जगह-जगह डीजे की धुन पर युवाओं और महिलाओं ने नृत्य किया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाइयां दीं। पूरे शहर में उल्लास और धार्मिक परंपरा का यह संगम दिन भर चलता रहा। देखिए तस्वीरें…
Source link