छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र में रविवार दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में 3 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और 5 साल का भाई घायल हैं। मायके जा रही थी महिला, ड्राइवर ने नहीं की मदद
ग्राम कनेरा निवासी रश्मि कुशवाहा अपनी 3 साल की बेटी आरोही और 5 साल के बेटे लोचन के साथ छतरपुर से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने मायके (ग्राम गैरोली) जा रही थीं। नया गांव के पास अचानक ई-रिक्शा खाई में जा गिरा। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक और उसके साथ बैठा एक अन्य युवक घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गए। राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस कर रही तलाश
रास्ते से गुजर रहे स्कूटी सवार राहगीर पीयूष सोनकिया ने घायलों को तुरंत नौगांव अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 3 साल की आरोही को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने फोन पर परिजनों को हादसे की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।
Source link