भारत या न्यूजीलैंड कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन, सौरव गांगुली ने दिया जवाब

भारत या न्यूजीलैंड कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन, सौरव गांगुली ने दिया जवाब


होमखेलक्रिकेट

भारत या न्यूजीलैंड कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन, सौरव गांगुली ने दिया जवाब

Last Updated:

Sourav Ganguly Picks Winner Of T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में शाम को फाइनल में तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भरोसा जताया है कि टीम बहुत जबरदस्त खेल रही है और जीत पक्की लग रही है.

Zoom

भारत या न्यूजीलैंड कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन, सौरव गांगुली ने दिया जवाब

नई दिल्ली. भारत आज रात अहमदाबाद के भरे हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी. ग्रुप ए के सभी चार मुकाबले जीतकर सुपर 8 राउंड में जगह बनाई थी. भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया था. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भरोसा है कि मेजबान टीम रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतेगी.

दूसरे राउंड में भारत को झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीका ने उसे 76 रन से हरा दिया. इसके बाद भारत को दो मुकाबले हर हाल में जीतने थे. झटके के बाद भारत ने जिम्बाब्वे को आसानी से हराया और फिर वेस्टइंडीज को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ, जो लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आमने-सामने थे. यहां रन बरसात हुई और भारत ने इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. इंग्लैंड ने भी जोरदार जवाब दिया, लेकिन जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने फर्क पैदा किया और भारत ने रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई.

अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा, जिसने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है और टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारा है. इतिहास में भारत कभी भी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भरोसा है कि मेजबान टीम रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतेगी. गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “भारत वर्ल्ड कप जीतेगा. टीम बहुत मजबूत है. सभी खिलाड़ी छक्के मार सकते हैं. वे जरूर जीतेंगे.”

वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि दबाव तो है, लेकिन घर में वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का मौका भी खास है. उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से कहा, “हां, जाहिर है, एक लीडर के तौर पर मुझ पर दबाव जरूर रहेगा. मैं यह नहीं कह रहा कि दबाव नहीं होगा. लेकिन साथ ही बहुत उत्साह भी है, क्योंकि हमेशा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता. और वो भी भारत में.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने इस स्टेज के लिए अच्छी तैयारी की है. दो साल पहले इसकी शुरुआत की थी और अब वही स्टेडियम है, जहां 2023 में सफर छूटा था. उम्मीद है कि हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और मुश्किल हालात में साहस दिखाएंगे.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link