बुमराह-सैमसन के भरोसे भारत? जेल में रात बिता चुके क्रिकेटर ने फिर उगला जहर!

बुमराह-सैमसन के भरोसे भारत? जेल में रात बिता चुके क्रिकेटर ने फिर उगला जहर!


होमखेलक्रिकेट

बुमराह-सैमसन के भरोसे भारत? जेल में रात बिता चुके क्रिकेटर ने फिर उगला जहर!

Last Updated:

Mohammad Amir prediction: स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में जेल ही सजा काट चुके पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय टीम की आलोचना करते हुए न्यूजीलैंड को जीत का दावेदार बताया है. आमिर का कहना है कि भारत सिर्फ बुमराह और सैमसन के भरोसे है.

Zoom

मोहम्मद आमिर का कहना है कि न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में भारत को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनेगी.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपनी हरकतों और भारत विरोधी बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आमिर लगातार भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं, जबकि रोहित के बाद अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली यह टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले से ठीक पहले आमिर ने एक बार फिर भारतीय टीम की काबिलियत पर सवाल उठाया है.

यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने टीम इंडिया के खिलाफ भविष्यवाणी की हो. इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत सुपर-8 राउंड से आगे नहीं बढ़ पाएगा, लेकिन टीम इंडिया ने उन्हें गलत साबित किया. इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड का पक्ष लिया, लेकिन भारत ने वह हाई-स्कोरिंग मैच 7 रनों से जीतकर आमिर के मुंह पर ताला जड़ दिया. बावजूद इसके, आमिर अपनी भविष्यवाणियों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

मोहम्मद आमिर का कहना है कि न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में भारत को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनेगी.

सिर्फ दो खिलाड़ियों के भरोसे है भारत?
एक टीवी शो ‘हारना मना है’ पर बात करते हुए आमिर ने दावा किया कि भारतीय टीम पूरी तरह से केवल दो खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन पर निर्भर है.आमिर ने कहा, ‘भारत की जीत केवल इन दो खिलाड़ियों के प्रभाव की वजह से हो रही है. एक इकाई (Unit) के रूप में भारत अभी भी संघर्ष कर रहा हैण.’ उन्होंने आगे कहा कि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं, जो फाइनल में भारत के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं.

न्यूजीलैंड का पलड़ा बताया भारी
आमिर का मानना है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की परिस्थितियां न्यूजीलैंड के पक्ष में रहेंगी. उन्होंने न्यूजीलैंड टीम को ‘कम्प्लीट टीम’ बताते हुए कहा, ‘न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जैसा प्रदर्शन किया, वह काबिले तारीफ है. उनकी गेंदबाजी भारत से बेहतर दिख रही है. भारत के पास बुमराह के अलावा कोई और फॉर्म में नहीं है. आमिर के अनुसार, भले ही दोनों टीमों की बल्लेबाजी एक जैसी हो, लेकिन गेंदबाजी में कीवी टीम बाजी मार ले जाएगी और रविवार की रात वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाएगी.

इतिहास रचने की दहलीज पर भारत
भारतीय टीम चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है और उसकी नजर रिकॉर्ड तीसरे खिताब पर है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. आमिर भले ही भारत को कमजोर बता रहे हों, लेकिन सूर्या की सेना ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का जज्बा दिखाया है, उसने करोड़ों फैंस की उम्मीदें जगा दी हैं. अब देखना यह है कि रविवार की रात मैदान पर आमिर की भविष्यवाणी सच होती है या टीम इंडिया एक बार फिर उनके दावों को चकनाचूर करती है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link