मुरैना में सरोज टावर की दीवार ढही, तीन कारें क्षतिग्रस्त: बिना अनुमति बने तलघर की खुदाई के दौरान हादसा – Morena News

मुरैना में सरोज टावर की दीवार ढही, तीन कारें क्षतिग्रस्त:  बिना अनुमति बने तलघर की खुदाई के दौरान हादसा – Morena News




नगर निगम क्षेत्र की रुई मंडी, मुरैना टॉकीज के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के तलघर की खुदाई के दौरान शनिवार रात एक मल्टी की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से पास खड़ी तीन गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यदि कोई व्यक्ति उस समय गाड़ियों के पास होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि तलघर बिना अनुमति के बनाया जा रहा था। स्टेशन थाना इलाके में स्थित मल्टी “सरोज टावर” की एक तरफ की दीवार शनिवार देर शाम गिरी। दीवार उस समय बगल में अशोक गुप्ता द्वारा बनाई जा रही बिल्डिंग के तलघर निर्माण के दौरान ढही। गिरी हुई दीवार के नीचे तीन खड़ी गाड़ियां पूरी तरह से दब गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। बिना अनुमति के बना तलघर
स्थानीय लोगों के अनुसार नवीन निर्माणाधीन बिल्डिंग का तलघर बिना अनुमति के बनाया जा रहा था। यह क्षेत्र पहले से ही रिहायशी है और पास की पुरानी बिल्डिंगों पर असर न पड़े, इसके लिए कोई सावधानी नहीं रखी गई। यही कारण था कि दीवार ढहने जैसी घटना हुई। सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि नगर निगम और पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी हुई हैं।



Source link