आज का सिंह राशिफल: मिला-जुला रहेगा आज का दिन, विवादों से बचें यात्रा को टाले, पढ़ें

आज का सिंह राशिफल: मिला-जुला रहेगा आज का दिन, विवादों से बचें यात्रा को टाले, पढ़ें


होमastro

आज का सिंह राशिफल: मिला-जुला रहेगा आज का दिन, विवादों से बचें यात्रा को टाले

Last Updated:

Leo Horoscope Today 09 March 2026, आज का सिंह राशिफल: पंडित महेंद्र शुक्ला के मुताबिक ग्रहों की चाल के कारण आज सिंह राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. दिन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा.

Leo Horoscope Today 09 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: आज 09 मार्च 2026 सोमवार को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है. ज्योतिष गणना के अनुसार आज चतुर्थ चंद्रमा का प्रभाव रहेगा. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के मुताबिक ग्रहों की चाल के कारण आज सिंह राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. दिन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी से काम करने का है. नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा. उच्च अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. ऐसे में बहस से बचना ही बेहतर रहेगा. शांत रहकर काम करने से स्थिति संभल सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत का है. जो छात्र पढ़ाई में प्रयास कर रहे हैं उन्हें अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है. कारोबार सामान्य रूप से चलता रहेगा और धन की आवक भी बनी रह सकती है. हालांकि कुछ मामलों में सावधानी जरूरी रहेगी. खासतौर पर पार्लर या ब्यूटी से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को आज काम करते समय लापरवाही से बचना चाहिए. किसी छोटी गलती के कारण परेशानी या आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन सकती है. रिपेयरिंग या तकनीकी कार्य से जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है. इलेक्ट्रॉनिक या इसी तरह के उपकरणों का नया काम शुरू करने या कोई दुकान खोलना या निवेश करना लाभकारी रह सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है. चतुर्थ चंद्रमा का प्रभाव होने से चोट लगने की संभावना बनी रहती है. इसलिए वाहन चलाते समय या चढ़ते-उतरते समय विशेष सावधानी रखना जरूरी है. जल्दबाजी या लापरवाही नुकसान दे सकती है. खासतौर पर पैरों का ध्यान रखें. छोटी सी असावधानी से भी चोट लग सकती है.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा. पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और आपसी समझ भी मजबूत होगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन के संकेत मिल रहे हैं. छोटी-मोटी बातों को लेकर प्रेमियों के बीच मतभेद हो सकता है. लेकिन बातचीत और समझदारी से शाम तक स्थिति फिर से सामान्य हो सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर किसी जरूरी काम से जाना पड़े तो घर से निकलने से पहले शीशे में अपना चेहरा देखकर निकलें. इसके अलावा मिश्री खाकर यात्रा शुरू करना शुभ माना गया है. भगवान शिव को जल अर्पित करना भी लाभकारी माना गया है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link