बैतूल| विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला शाखा बैतूल की मासिक बैठक लिंक रोड टिकारी में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। निराकरण के प्रयासों पर बात हुई। संघ अध्यक्ष रेवाराम वराठे ने बताया ग्रेज्युटी की 25 लाख रुपए की सीमा के दायरे में आने वाले 9 पेंशनरों ने सहमति जताई है। इस पर प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई होगी। बैठक में करीब 70 पेंशनरों ने उपस्थिति दर्ज कराई। पेंशन से जुड़े मुद्दों पर विचार- विमर्श हुआ। पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना की जानकारी दी। स्वास्थ्य जरूरतों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने की बात कही। पेंशनरों की समस्याएं सुनी। समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने पर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ पेंशनरों के साथ विगत माह सेवानिवृत हुए पेंशनरों का भी सम्मान हुआ।
Source link