जबलपुर में जमीन विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे: दो भाइयों के परिवार भिड़े, 5 से ज्यादा घायल; मारपीट का वीडियो वायरल – Jabalpur News

जबलपुर में जमीन विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे:  दो भाइयों के परिवार भिड़े, 5 से ज्यादा घायल; मारपीट का वीडियो वायरल – Jabalpur News




जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के लमकना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में 2 महिलाओं समेत 5 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर रविवार को दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link