खंडवा नगर निगम की एक महिला पार्षद के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं। महिला पार्षद ने अपने पति पर मारपीट सहित जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर पुलिस ने पार्षद पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पति फरार हैं। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड़, कृष्णपुरम कॉलोनी का हैं। फरियादी रोशनी गोलकर जो कि बीजेपी से पार्षद हैं। उनके पति विशाल शुक्ला भाजपा नेता होकर बूथ अध्यक्ष है। पार्षद गोलकर ने पुलिस से शिकायत में कहा कि, पति के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। यह घटना रंगपंचमी के दिन 8 मार्च की शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच की बताई गई है। पार्षद रोशनी गोलकर ने शिकायत में कहा कि पति विशाल शुक्ला ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर अश्लील गालियां दी। साथ ही हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाई। विवाद के दौरान मेरी बेटी व माता-पिता बीच बचाव करने आए तो उनके साथ मारपीट कर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी विशाल शुक्ला के विरूद्व एट्रोसिटी एक्ट, मारपीट, अश्लीलता और जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओ में केस दर्ज किया है।
Source link