Last Updated:
India T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जीत के बाद उज्जैन में टावर चौक पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया. रंगपंचमी के दिन शहर में दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला. लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए और “भारत माता की जय” के नारे गूंज उठे.
India vs New Zealand Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को करारी हार दी और खिताब अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 159 रनों पर ही ढेर हो गई.
टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ उज्जैन में भी जश्न का माहौल छा गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार खिताब जीतते ही शहर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया. रंगों के पर्व होली की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि सड़कों पर दिवाली जैसा नजारा दिखाई देने लगा. रविवार देर रात उज्जैन के टॉवर पर लोगों ने आतिशबाजी कर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया.
तिरंगा लेकर बच्चों के साथ पहुँचे लोग
उज्जैन में भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. शहर के टावर चौक स्थित विनायक टी स्टाल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट प्रेमियों ने टी20 विश्व कप फाइनल का सामूहिक रूप से आनंद लिया. जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, युवाओं और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोगों ने “भारत माता की जय”, “हम हैं विश्व चैंपियन” और “जय श्री महाकाल” के जोरदार नारे लगाए. जीत की खुशी में पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई. पूरे इलाके में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा और लोगों ने टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर गर्व जताया.
रंगपंचमी पर दिवाली जैसा नजारा
जैसे ही भारतीय टीम जीत के करीब पहुंची, उज्जैन के टावर चौक पर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ जमा होने लगी. हर कोई बड़ी स्क्रीन और मोबाइल पर मैच की आखिरी गेंदों का इंतजार कर रहा था. जैसे ही भारत की जीत पक्की हुई, पूरे शहर में जश्न का माहौल बन गया.
उज्जैन की सड़कों पर लोग परिवार और दोस्तों के साथ बाहर निकल आए. क्रिकेट प्रेमी राजेश जैन ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत की जीत तय थी, बस इस ऐतिहासिक पल का इंतजार था. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है और आगे भी ऐसे ही खेलकर देश का नाम रोशन करती रहेगी.
क्रिकेट प्रेमी आशीष ने बताया आजा रंगों के पर्व रंगपंचमी पर ऐसा लग रहा है. जैसे दिवाली हो क्युकि उज्जैन मे हर उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है. सुबह रंगों का पर्व खत्म हुआ. और आज टीम इंडिया ने जीतकर भारत मे दिवाली बना दी. वही भोपाल से आए एक राजकुमार ने बताया पहली बार टावर पर ऐसा जश्न देखने को मिला. पूरी सड़को पर हर जगह फटाके के साथ तिरंगा नज़र आया. आजा का दिन ऐसा लग रहा है. जैसे मानो दिवाली हो, वही क्रिकेट प्रेमी अक्षय ने बताया आज भारत ने न्यूजीलैंड को इस तरह हराया की उन्हें भी याद रहेगा. टीम इंडिया से टकर लेना आसान नही.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें