इटारसी के कई इलाकों में बुधवार, 11 मार्च को चार घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी के मुताबिक, पीपल मोहल्ला सब-स्टेशन के 11 केवी टाउन फीडर पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक मेंटेनेंस का काम किया जाना है। असिस्टेंट इंजीनियर अखिलेश कन्नौज ने बताया कि लाइन की मरम्मत और तकनीकी सुधार के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। शहर के इन प्रमुख हिस्सों में बिजली नहीं रहेगी पूरा मार्केट एरिया (बाजार क्षेत्र)। नेहरूगंज। पीपल मोहल्ला और उसके पास के इलाके। जरूरी काम पहले निपटा लें कंपनी ने लोगों से अपील की है कि कटौती के समय को देखते हुए अपने जरूरी काम सुबह 7 बजे से पहले ही निपटा लें। हालांकि, काम की जरूरत के हिसाब से बिजली बंद रहने का समय थोड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है। शिकायत के लिए डायल करें 1912 बिजली कंपनी ने साफ किया है कि यह मेंटेनेंस भविष्य में बेहतर सप्लाई के लिए जरूरी है। अगर किसी को बिजली से जुड़ी कोई भी समस्या या शिकायत हो, तो वे 24 घंटे चालू रहने वाले हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं।
Source link