ईरान अमेरिका युद्ध का असर उज्जैन में भी: घरेलु गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद, कमर्शियल गैस रेस्टोरेंट और होटल के लिए बंद – Ujjain News

ईरान अमेरिका युद्ध का असर उज्जैन में भी:  घरेलु गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद, कमर्शियल गैस रेस्टोरेंट और होटल के लिए बंद – Ujjain News




ईरान और इजराइल, अमेरिका युद्ध का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण भारत में गैस की आपूर्ति बाधित होने और कीमतों में भारी वृद्धि होने की संभावना है। जो घरेलु गैस डीलर के पास बुक होते ही अगले दिन घर आ जाती थी। उसमें अब 25 दिन का वेटिंग चल रहा है। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद हो चुकी है। डीलरों के पास दो दिन से कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित होने से डीलरों ने रेस्टोरेंट में देना बंद कर दिया है। इजरायल-अमेरिका और ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब उज्जैन में दिखने लगा है। प्रदेश में उज्जैन की अधिकांश गैस एजेंसी के पास दो दिन से कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं है। लोग डीलर के यहां चक्कर लगा रहे है। इधर कई रेस्टोरेंट का काम बंद होने की कगार पर है। उज्जैन में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोकने का फैसला किया गया है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। यही हाल घरेलु गैस सिलेंडर का है। पैनिक में लोग कर रहे बुकिंग युद्ध शुरू होने से पहले घरेलु गैस सिलेंडर की बुकिंग कर उपभोक्ता कभी भी सिलेंडर एजेंसी से ले सकता था। लेकिन अब एक बार बुकिंग करने के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग हो पाएगी। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद भी गैस सिलेंडर की डिलेवरी कब होगी इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं है। उज्जैन में इंडियन ऑइल की 5 एचपीसीएल की 6 BPCL की 6 और भारत गैस की 6 गैस एजेंसी है। अधिकांश एजेंसी ने होटल सहित रेस्टोरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर देना बंद कर दिया है। नाम नहीं छापने की शर्त पर गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि लोग पैनिक होकर प्रेशर में गैस सिलेंडर की बुकिंग करवा रहे है। फिलहाल कम्पनी के आदेश होने पर कमर्शियल बुकिंग बंद कर दी है। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कते रेस्टोरेंट संचालक को हो रही है। आने वाले दिनों में कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। गैस सिलेंडर लेने के लिए जरुरी किया घरेलु गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही होगी। बुकिंग के बाद भी सिलेंडर की डिलवरी में 5 से 7 दिन का समय लग सकता है। ये स्टाक पर निर्भर करेगा। जबकि गैस युद्ध से पहले अगले दिन ही मिल जाती थी। गैस सिलेंडर सिर्फ रजिस्टर्ड नंबर से ही बुक हो सकेगी। ई-केवाईसी बिना किसी बुकिंग के स्वीकार्य नहीं किया जायेगा।



Source link