खुरई के बनखिरिया गांव में मंगलवार रात घर में खेल रहे एक 7 साल के बच्चे का हाथ अचानक चारा काटने वाली मशीन में फंस गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। जानकारी के मुताबिक, खुरई देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश अहिरवार (7) अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसका हाथ चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आ गया। परिजन ने जैसे ही बच्चे की चीख सुनी, उन्होंने तुरंत मशीन से उसका हाथ बाहर निकाला। सागर रेफर किया गया घरवाले बच्चे को फौरन खुरई के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे शुरुआती इलाज तो दिया, लेकिन चोट ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (सागर) रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है।
Source link