भोपाल धर्म परिवर्तन-रेप केस में बड़ा खुलासा! आरोपी बहनों का ईरानी डेरा कनेक्शन

भोपाल धर्म परिवर्तन-रेप केस में बड़ा खुलासा! आरोपी बहनों का ईरानी डेरा कनेक्शन


Last Updated:

Bhopal Crime News: भोपाल में सामने आए कथित धर्म परिवर्तन और रेप केस में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में आरोपी बहनों का संबंध ईरानी डेरे से होने की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक परिवार करीब 20 साल पहले लखनऊ से भोपाल आया था और पिता की मौत के बाद अमरीन कथित तौर पर सेक्स रैकेट की सरगना बन गई. इस मामले में तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं जबकि कई अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की जांच कर रही है और जल्द ही और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

Zoom

Bhopal Conversion Case: भोपाल में सामने आए कथित धर्म परिवर्तन और रेप केस में पुलिस जांच के दौरान एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों को पता चला है कि इस मामले में आरोपी बहनों का संबंध ईरानी डेरे से बताया जा रहा है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और उसके कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

20 साल पहले लखनऊ से भोपाल आया था परिवार
पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी बहनों का परिवार करीब 20 साल पहले लखनऊ से भोपाल आया था. शुरुआती समय में परिवार सामान्य तरीके से रह रहा था, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदलती चली गईं. बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी बेटियों पर आ गई और इसी दौरान अपराध की दुनिया से उनका संबंध जुड़ गया.

पिता की मौत के बाद बदला पूरा खेल
जांच में सामने आया है कि पिता की मौत के बाद आरोपी अमरीन कथित तौर पर पूरे नेटवर्क की सरगना बन गई. पुलिस के मुताबिक उसने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर एक सेक्स रैकेट चलाना शुरू किया. जानकारी के अनुसार अमरीन भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित एक स्पा सेंटर में काम करती थी, जहां से इस नेटवर्क को संचालित किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

कई लड़कियों को धकेला गया देह व्यापार में
पुलिस के अनुसार आरोपी बहनों ने अब तक 5 से 7 लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का काम किया है. मामले में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं और पुलिस अब पूरे गिरोह के कनेक्शन खंगाल रही है.

तीन आरोपी जेल में, कई अब भी फरार
इस मामले में फिलहाल अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं मामले से जुड़े अन्य आरोपी यासिर, चानू और बिलाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

जांच जारी, और खुलासों की संभावना
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और कई अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link