Last Updated:
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक मृत बच्चे का भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंच गया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया. युवक ने जज की डाइस पर भ्रूण रखकर अपनी और परिवार की जान को खतरा बताते हुए न्याय की मांग की. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में…
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मृत बच्चे का भ्रूण लेकर सीधे हाईकोर्ट पहुंच गया. युवक ने जज की डाइस पर भ्रूण रखकर अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया और न्याय की गुहार लगाई. युवक ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो उसे इच्छा मृत्यु की परमिशन दी जाए. खबर के अनुसार, युवक का नाम दयाशंकर पांडे है, जो रीवा जिले का रहने वाला है. वह जबलपुर की शुभ मोटर्स में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था. दयाशंकर का आरोप है कि नौकरी के दौरान उसे करीब 200 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी मिली थी. जब उसने इस मामले के खिलाफ आवाज उठाई तो उस पर और उसके परिवार पर जानलेवा हमले किए गए.
हमले में पत्नी हुई गंभीर घायल
दयाशंकर ने बताया कि इन हमलों में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिससे उसका गर्भपात हो गया. इसी कारण वह अपनी पत्नी के गर्भपात के बाद भ्रूण को लेकर हाईकोर्ट पहुंचा था, ताकि अदालत के सामने अपना दर्द और स्थिति को सीधे रख सके. यही नहीं उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने कई बार पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की, लेकिन उसकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. दयाशंकर के मुताबिक, पिछले दो साल में उस पर चार बार जानलेवा हमले किए जा चुके हैं. उसके अनुसार, सच बोलने और चुनाव लड़ने के कारण उसे और उसके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है.
बता दें, दयाशंकर पांडे साल 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है. जब पुलिस और प्रशासन से मदद नहीं मिली, तो उसने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की. हाईकोर्ट परिसर में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. बाद में जबलपुर पुलिस ने दयाशंकर पांडे और उसकी पत्नी को थाने ले जाकर समझाया गया. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच की बात का दिलासा भी परिवार को दिया.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें