गंभीर को ना लग जाए मिर्ची, सूर्यकुमार ने ट्रॉफी जीतने के बाद लिया धोनी का नाम

गंभीर को ना लग जाए मिर्ची, सूर्यकुमार ने ट्रॉफी जीतने के बाद लिया धोनी का नाम


होमखेलक्रिकेट

गंभीर को ना लग जाए मिर्ची, सूर्यकुमार ने ट्रॉफी जीतने के बाद लिया धोनी का नाम

Last Updated:

Suryakumar Yadav Reveals MS Dhoni’s Advice: भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैं टूर्नामेंट से पहले उनसे (एमएस धोनी) मिला था. उन्होंने मुझे बताया कि आईसीसी टूर्नामेंट में कैसे खेलना है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम अच्छी है, बस हमें हिम्मत दिखानी है, जीत पक्की है. जीत के बाद उनका रिएक्शन कमाल का था.”

Zoom

सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को बारे में क्या कहा

नई दिल्ली. भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की थी. उनसे मिली कीमती सलाह ट्रॉफी जीतने में काम आई. अहमदाबाद में 8 मार्च को धोनी और रोहित शर्मा के बाद सूर्य तीसरे भारतीय कप्तान बने, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. मुंबई लौटने के बाद हाल ही में पत्रकारों से बातचीत में सूर्य ने बताया कि धोनी ने उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का तरीका बताया.

सूर्य ने कहा, “मैं टूर्नामेंट से पहले उनसे (एमएस धोनी) मिला था. उन्होंने मुझे बताया कि आईसीसी टूर्नामेंट में कैसे खेलना है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम अच्छी है, बस हमें हिम्मत दिखानी है, जीत पक्की है. जीत के बाद उनका रिएक्शन कमाल का था.”

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

सूर्य ने पीटीआई से कहा, “24 और 26 लगातार जीतना अच्छा लगता है. यह बहुत खास एहसास है. जब हमने 2024 में जीता था, तब सोचा था कि 2026 में घर पर फिर से जीतना कितना खास होगा. अगला टारगेट 2028 में ओलंपिक गोल्ड जीतना है. टीम का मोमेंटम अच्छा है. अगर भारत उसी साल टी20 वर्ल्ड कप भी जीतता है तो यह शानदार होगा.”

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद सूर्य ने धोनी और रोहित की उस खास लिस्ट में जगह बना ली है, जिसमें अब तक सिर्फ वही दो कप्तान थे. सूर्य के मुताबिक, इस खास कंपनी में शामिल होना अच्छा लगता है और वह भी धोनी और रोहित की तरह भारत को आगे और भी कई ट्रॉफी जिताना चाहेंगे.





Source link