रीवा में जंगल किनारे मिला युवक का शव: बाजार जाने निकला युवक नहीं लौटा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; थाने का किया घेराव – Rewa News

रीवा में जंगल किनारे मिला युवक का शव:  बाजार जाने निकला युवक नहीं लौटा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; थाने का किया घेराव – Rewa News




रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जंगल किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रकाश तिवारी (30) निवासी ग्राम बौसड़, थाना डभौरा के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाजार जाने निकला था युवक जानकारी के अनुसार प्रकाश तिवारी सोमवार को डभौरा बाजार जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह सड़क किनारे मिला शव मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डभौरा–हरदोली मार्ग के बीच जंगल किनारे सड़क पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान प्रकाश तिवारी के रूप में की। सूचना मिलते ही डभौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मृतक के पिता का आरोप है कि कुछ दिन पहले एक मिस्त्री ने उनके बेटे को धमकी दी थी। उनका कहना है कि उसी विवाद के चलते प्रकाश तिवारी की हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से इस दिशा में गंभीरता से जांच करने की मांग की है। आक्रोशित परिजनों ने थाने का घेराव किया घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को डभौरा थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए। डभौरा के एसडीओपी नारायण कुम्हरे ने बताया कि पुलिस को जंगल किनारे युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।



Source link