नर्मदा परिक्रमावासी बुजुर्ग ने हनुमान प्रतिमा के सामने दी जान: जनेऊ से बनाया फांसी का फंदा, गर्भगृह में मिला शव; 3 साल पहले घर से निकले थे – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदा परिक्रमावासी बुजुर्ग ने हनुमान प्रतिमा के सामने दी जान:  जनेऊ से बनाया फांसी का फंदा, गर्भगृह में मिला शव; 3 साल पहले घर से निकले थे – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम के ग्राम गुड़ला में 70 साल के बुजुर्ग नर्मदा परिक्रमावासी ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग ने जनेऊ का फंदा बनाकर मंदिर में गर्भ गृह में हनुमान प्रतिमा के सामने यह फांसी लगाई। बुधवार सुबह 5.30 बजे ग्रामीण प्रभात फेरी के समापन के बाद हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे तो वहां बुजुर्ग मंदिर के अंदर हनुमान की प्रतिमा के सामने बैठी मुद्रा में बैठ दिखे। जब अंदर जाकर देखा तो गले में जनेऊ से बना फांसी का फंदा था। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सुबह 9 बजे माखननगर थाने से एसआई अशोक बरबड़े स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए माखननगर लेकर आएं। उनके पास मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान सुमेर पिता काशीराम सिंह (70) निवासी चौबारा धीरा थाना पीपलरावा जिला देवास के रूप में हुई। पुलिस ने दस्तावेज के आधार पर परिजन से संपर्क किया। परिजन देवास जिले से माखननगर के लिए रवाना हुए। माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया 70 साल के मृतक सुमेर सिंह है। जो पिछले तीन साल से नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे। एक साल से परिजन के संपर्क में नहीं थे। एसआई अशोक बरबड़े ने बताया मंगलवार शाम को मृतक नर्मदा परिक्रमा करते हुए गुड़ला पहुंचा था। राम जानकी मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए ठहरा। रात में उसने पूजन पाठ की। तड़के 4.30 बजे प्रभातफेरी निकालने वाले ग्रामीणों ने बुजुर्ग को राम जानकी मंदिर में बैठे देखा था। एक घंटे बाद जब प्रभात फेरी समाप्त कर वापस आएं तो हनुमान मंदिर के गर्भ गृह में बुजुर्ग फांसी के फंदे पर लटके दिखे। घटना स्थल पर सुसाइड नोट नहीं मिला। न ही परिजन कोई स्पष्ट वजह बता पा रहे है। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।



Source link