मजार के पास टाइल्स लगाने पर विवाद: छिंदवाड़ा में जमीन नापते समय युवक से मारपीट; 4 लोगों पर FIR दर्ज – Chhindwara News

मजार के पास टाइल्स लगाने पर विवाद:  छिंदवाड़ा में जमीन नापते समय युवक से मारपीट; 4 लोगों पर FIR दर्ज – Chhindwara News




छिंदवाड़ा शहर के राजपाल चौक स्थित कुम्हारी मोहल्ला में मजार के आसपास टाइल्स लगवाने के काम को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। घर के सामने नाप-जोख करने पर हुआ विवाद कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार के अनुसार, क्षेत्र में पार्षद द्वारा मजार के आसपास टाइल्स लगवाने का काम कराया जा रहा था। मंगलवार देर रात घर के सामने जगह की नापाई करने से मना करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर यह बहस मारपीट में बदल गई और विवाद के दौरान श्याम प्रजापति नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। 4 आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज मारपीट की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को नामजद किया है: आरोपी अनीश खान, समदानी खान, पप्पू गढ़ेवाल और साबिर खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296(ए), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिलाओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। क्षेत्र की महिलाओं ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link