Last Updated:
Torai Farming Tips: मार्च का महीना शुरू होते ही मौसम बदलने लगता है और किसानों के लिए कई सब्जियों की खेती का सही समय आ जाता है. गिलकी और तोरई ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें गर्मी के मौसम में उगाकर किसान कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सही समय पर बुवाई करने पर यह फसल करीब 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है. बाजार में गर्मियों के दौरान इन सब्जियों की मांग भी काफी रहती है, जिससे किसानों को अच्छा दाम मिलता है. अगर किसान सही मिट्टी, दूरी और सिंचाई का ध्यान रखें तो यह खेती कम समय में बढ़िया पैदावार दे सकती है.
Torai ki Kheti ke Tips: हर साल मार्च का महीना शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगता है. ठंड धीरे-धीरे खत्म होती है और गर्मी बढ़ने लगती है. यही समय किसानों के लिए कुछ खास सब्जियों की खेती करने का भी सही मौका होता है.
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक अगर किसान इस समय गिलकी और तोरई की खेती करते हैं तो उन्हें कम समय में अच्छी कमाई हो सकती है. इन सब्जियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनकी फसल लगभग 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है और बाजार में इनकी मांग भी बनी रहती है.
इस मौसम में अच्छी होती है खेती
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि गिलकी और तोरई की खेती के लिए गर्म और हल्की नमी वाला मौसम सबसे बेहतर माना जाता है. इनकी खेती जायद सीजन (फरवरी-मार्च) और खरीफ सीजन (जून-जुलाई) में की जा सकती है.
इन फसलों के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है. खेत में पानी जमा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पानी पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है.
कतारों में करें बुवाई
गिलकी और तोरई की बुवाई आमतौर पर कतारों में की जाती है. पौधों के बीच करीब 1.5 से 2 मीटर की दूरी रखना बेहतर माना जाता है. इससे बेल को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है और पैदावार भी अच्छी होती है.
खंडवा के जय कृषि किसान क्लीनिक के कृषि विशेषज्ञ नवनीत रेवापाटी बताते हैं कि गिलकी और तोरई की खेती लगभग एक जैसी ही होती है. दोनों का रंग लगभग समान होता है, लेकिन स्वाद में थोड़ा फर्क होता है.
थोड़ी देखभाल से मिल सकती है अच्छी पैदावार
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसान समय पर बुवाई करें और पौधों की सही तरीके से देखभाल करें तो यह फसल बहुत जल्दी तैयार हो जाती है. समय-समय पर सिंचाई, निराई-गुड़ाई और बेल को सहारा देने से पैदावार और बेहतर हो सकती है.
बाजार में रहती है अच्छी मांग
गर्मी के मौसम में गिलकी और तोरई की सब्जी काफी पसंद की जाती है. यही वजह है कि बाजार में इनकी मांग भी लगातार बनी रहती है. मांग ज्यादा होने पर किसानों को अच्छा भाव भी मिल जाता है. निमाड़ क्षेत्र में भी अब बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती की जा रही है और किसान इससे अच्छा आर्थिक लाभ कमा रहे हैं. अगर किसान सही समय पर इन सब्जियों की खेती शुरू करें तो कम समय में बेहतर मुनाफा कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें