BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की बेटी सुरभी का निधन, सीएम और देश-प्रदेश के नेताओं ने

BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की बेटी सुरभी का निधन, सीएम और देश-प्रदेश के नेताओं ने


Last Updated:

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और रितु खण्डेलवाल की बेटी सुरभि खण्डेलवाल का निधन हो गया. सुरभि एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थीं. उनके निधन से परिवार, समाज और राजनीतिक जगत में गहरा शोक फैल गया है. सभी लोग गहरी संवेदना जता रहे हैं.

Zoom

भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सुपुत्री सुरभि का निधन

Rishu Kumar Naidu, 

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक दुखद खबर सामने आई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल और रितु खण्डेलवाल की सुपुत्री सुरभि खण्डेलवाल का आज निधन हो गया. सुरभि खण्डेलवाल एक स्पेशल चाइल्ड थीं और पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रही थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे परिवार, समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई. सुरभि का निधन न केवल खण्डेलवाल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि उनके आसपास रहने वाले सभी लोगों के लिए भी बेहद दुखद है. उनके जीवन की अनोखी यात्रा और संघर्ष ने हर किसी के दिल में एक अमिट छाप छोड़ी थी. उनकी मासूमियत और परिवार के साथ बिताए गए पल सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत थे.

कब शुरू होगी अंतिम यात्रा
उनकी अंतिम यात्रा शाम 5 बजे उनके निवास स्थान बैतूल गंज से शुरू होकर कोठी बाजार स्थित मोक्ष धाम में पूरी हुई इस अवसर पर पूरे इलाके में गहरा शोक जताया जा रहा है. देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनेताओं ने खण्डेलवाल परिवार से संवेदना व्यक्त की है और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया है.

इस दुखद समय में समाज से यह अपील की जा रही है कि खण्डेलवाल परिवार को सहानुभूति दी जाए. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें. सुरभि खण्डेलवाल का निधन न केवल व्यक्तिगत क्षति है, बल्कि समाज और राजनीति के लिए भी एक संवेदनशील पल है. उनके जीवन की यादें, संघर्ष और उनके परिवार के प्रति समर्पण हमेशा याद किए जाएंगे. वहीं, सीएम मोहन यादन ने भी संवेदनाएं जताई हैं.





Source link