खिलचीपुर में मंदिर मार्ग पर नाली जाम: सड़क पर बहा गंदा पानी; श्रद्धालुओं को गंदगी से गुजरना पड़ा – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर में मंदिर मार्ग पर नाली जाम:  सड़क पर बहा गंदा पानी; श्रद्धालुओं को गंदगी से गुजरना पड़ा – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सुभाष चौक के पास से नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस मार्ग से होकर लोग चिंताहरण गणेश मंदिर और शाह जी की बगीची स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाते हैं। गंदगी के कारण श्रद्धालुओं और राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग नगर का महत्वपूर्ण धार्मिक मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथ में जल कलश और पूजन सामग्री लेकर मंदिरों की ओर जाते हैं। लेकिन नाली का पानी सड़क पर बहने से उन्हें गंदगी और बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार श्रद्धालुओं को कपड़े संभालते हुए और किनारे-किनारे निकलते देखा गया। नाली जाम होने से सड़कों पर पानी बह रहा
स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति बन रही है। जाम नालियों का पानी सीधे सड़क पर फैल जाता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस मार्ग से गुजरते समय अधिक प्रभावित होते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर शिकायत कर रहे रहवासी
कुछ नागरिकों ने नाली और सड़क की हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर गंदा पानी बह रहा है और श्रद्धालु उसी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नगर परिषद की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी बढ़ गई है। नगर परिषद से लोगों ने की सफाई की मांग
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से नालियों की सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को इस समस्या से जल्द राहत मिलनी चाहिए। आस्था के इस मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखना नगर परिषद की जिम्मेदारी है। नालियों में पॉलिथीन और अन्य कचरा जमा होने से पानी बहने में और समस्या बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई न होने पर यह स्थिति लगातार बनी रहेगी।



Source link