Last Updated:
Jabalpur Famous Water Parks: CBSE समेत एमपी बोर्ड एग्जाम खत्म हो चुके हैं. वहीं दूसरे क्लास के पेपर भी लगभग पूरे हो चुके हैं. ऐसे में शहर के वाटर पार्क में मस्ती का दौर शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में बच्चे-युवा शहर के इन वाटर पार्क में पहुंचने लगे हैं. जानें इस बार कहां कितने का टिकट मिल रहा है और क्या सुविधाएं हैं.
मार्च में ही तेज गर्मी शुरू होते ही जबलपुर के लोग ठंडक की तलाश में वॉटर पार्क का रुख करने लगे हैं. शहर के वॉटर पार्कों में वीकेंड पर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. खासकर रामूजी वाटर पार्क और सी वर्ल्ड वाटर पार्क जैसे पार्क इन दिनों लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं.
हालांकि, इसके अलावा भी नगर निगम और एक नेचर पार्क की तरह नर्मदा का घाट भी है. इसमें लोग लुत्फ उठा रहे हैं, जिसमें से एक नगर निगम के द्वारा संचालित स्विमिंग पूल और दूसरा मां नर्मदा का गौरी घाट तट.
जबलपुर में बढ़ती गर्मी के बीच वॉटर पार्क लोगों के लिए राहत का बड़ा ठिकाना बन गए हैं. रामूजी वाटर पार्क में बने बड़े-बड़े वॉटर स्लाइड्स युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र हैं. ये वाटर पार्क चरंगवा रोड, तिलवारा में मौजूद हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रामूजी वॉटर पार्क की खासियत है कि बड़े वॉटर स्लाइड, वेव पूल, किड्स पूल, रेन डांस का लुफ्त उठाने मिलता हैं. लगभग 21 एकड़ में फैला यह शहर का सबसे बड़ा वॉटर पार्क माना जाता है. यहां एडल्ट टिकट आमतौर पर करीब 500 से 600 रुपये तक का होता है, जबकि बच्चों के लिए टिकट लगभग 400 से 500 रुपये के बीच रहता है.
सी वर्ल्ड वाटर पार्क में भी वीकेंड पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. आसपास के जिलों से भी लोग यहां घूमने पहुंचते हैं. यह वाटर पार्क तेवर, भेड़ाघाट रोड पर मौजूद है. इस पार्क में एडल्ट टिकट आमतौर पर करीब 400 से 500 रुपये के बीच होता है, वहीं बच्चों के लिए टिकट लगभग 300 से 400 रुपये का रहता है.
सी वर्ल्ड वाटर पार्क में रेन डांस और म्यूजिक के साथ यूथ ग्रुप यहां खूब एन्जॉय करते नजर आते हैं. गर्मी के मौसम में यह जगह लोगों के लिए फुल एंटरटेनमेंट का पैकेज बन जाती है. बड़ी संख्या में युवा यहां सुबह से शाम तक मस्ती करते दिखते हैं.
इसके अलावा कल्चर स्ट्रीट भंवरताल गार्डन के नजदीक स्विमिंग पूल मौजूद है. इसका संचालन नगर निगम करता है, जहां बड़ी संख्या में पानी के बीच स्विमिंग करने बच्चे पहुंचते हैं. यहां भी गर्मी के सीजन में खासी भीड़ दिखाई देती है.
वहीं, जबलपुर में मां नर्मदा के तट गौरी घाट में भी बड़ी तादाद में शहरवासी पहुंचते हैं. मां नर्मदा के निर्मल जल से स्नान करते हैं. इसका नजारा वाटर पार्क से कम नहीं दिखाई देता है.