तिनंगजपुर में पेयजल संकट, जनपद में ग्रामीणों का धरना – Sehore News

तिनंगजपुर में पेयजल संकट, जनपद में ग्रामीणों का धरना – Sehore News




भास्कर संवाददाता| अकोदिया ग्राम पंचायत तिनंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति ने जनपद पंचायत मोहन बड़ौदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। समिति पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को ज्ञापन सौंपा। समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। धरना-प्रदर्शन जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि तिनंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। पीने के पानी के लिए रोज परेशानी हो रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों को बताया गया। ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। प्रशासन से गांव में स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग की गई। ज्ञापन में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना- प्रदर्शन में राजा भैय्या, अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष जी, संदीप सिसोदिया, गोकुल जी, तिनंगजपुर के ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link