फेयरवेल पार्टी में जा रहे छात्रों की बोलेरो पलटी: दमोह वन मंडल कार्यालय के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा – Damoh News

फेयरवेल पार्टी में जा रहे छात्रों की बोलेरो पलटी:  दमोह वन मंडल कार्यालय के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा – Damoh News




दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सड़क हादसा होते-होते टल गया। वन मंडल कार्यालय के पास छात्रों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार छात्रों को सिर्फ मामूली चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, नवजागृति स्कूल के छात्र जबलपुर नाके के पास एक होटल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। विजयनगर से आ रही बोलेरो (MP 34 CA 0641) को एक छात्र ही चला रहा था। जैसे ही गाड़ी वीआईपी रोड पर वन मंडल कार्यालय के सामने पहुंची, सामने से आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सड़क पर ही पलट गई। तार फेंसिंग से टकराई गाड़ी बोलेरो पलटने के बाद सीधे वन मंडल कार्यालय के बाहर लगी कटीली तार फेंसिंग से जा टकराई। हादसे के वक्त मौके पर काफी भीड़ मौजूद थी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तुरंत दौड़कर गाड़ी में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। अगर गाड़ी किसी राहगीर से टकरा जाती, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है और छात्रों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।



Source link