आलमपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आलमपुर बिजली घर, जहां रखा जाना है पावर ट्रांसफार्मर।
आलमपुर नगर के लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सके। इसके लिए शासन की मंजूरी के बाद जुलाई माह में 3.15 एमवीए का एक नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाना था। लेकिन एक महीना गुजार जाने के बाद ट्रांसफार्मर नहीं लग सका है। ऐसी स्थिति में नगरवासियों को रोजाना अघोषित बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि नगर के बिजली सब स्टेशन पर बिजली सप्लाई के लिए दो पांच एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, जिसमें एक ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई नगर के लिए होती है, वहीं दूसरे ट्रांसफार्मर से ग्रामीण इलाकों में बिजली की सप्लाई दी जाती है। लेकिन कुछ महीने पहले बिजली लोड बढ़ जाने से बिजली अधिकारियों ने रूरई और आरूसी फीडर को नगर के पावर ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया, जिसके कारण नगर के लोगाें को रोजाना बिजली कटने और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बिजली कंपनी द्वारा जुलाई माह में नगर के लिए अलग से 3.15 एमवीए का एक नया पावर ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान बिजली कंपनी जेई सुनील त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अभी पिलर खड़े किए जा रहे हैं, आगामी 15 दिन में ट्रांसफार्मर हो लगा दिया जाएगा। लेकिन एक महीना गुजर जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। स्थानीय उपभोक्ता अजीत कौरब, बृजभूषण मिश्रा सहित अन्य बताते हैं कि ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से नगरवासी बिजली कटौती से परेशान हैं, वहीं किसान धान की फसल की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
राजनैतिक कारणाें से नहीं लग पा रहे हैं ट्रांसफार्मर
बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार नया पावर ट्रांसफार्मर मेहगांव में रखा हुआ है। लेकिन नगर के बिजली घर में कुछ राजनैतिक कारणों के चलते नहीं लग पा रहा है। नगर में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता इस पावर ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने में लगे हुए हैं।
0