विकेट से ज्यादा ये चीज बुमराह को देती है सुकून, वर्ल्ड कप जीतकर क्या बोले?

विकेट से ज्यादा ये चीज बुमराह को देती है सुकून, वर्ल्ड कप जीतकर क्या बोले?


होमखेलक्रिकेट

विकेट से ज्यादा ये चीज बुमराह को देती है सुकून, वर्ल्ड कप जीतकर क्या बोले?

Last Updated:

Jasprit Bumrah on Winning T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता भारतीय टीम के हीरो जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘मैं पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता. मैं हमेशा एक्टिव रहना चाहता हूं. मुझे शुरू से ही चुनौतियां पसंद हैं.’ उन्होंने कहा, मैंने क्रिकेट इसी मकसद से खेला है. जब मैं कुछ नया करता हूं तो बहुत खुशी मिलती है. बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में चार विकेट झटके थे.

Zoom

जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में चटकाए थे चार विकेट.

नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि टी20 विश्व कप में खिताब बचाना उनके करियर के सबसे संतोषजनक पलों में से एक है और उन्हें दबाव में जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है. बुमराह ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर भारत की 96 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई. फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत से भारत टी20 विश्व कप में लगातार खिताब जीतने और तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई.

बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें बुमराह ने कहा, ‘मैं पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता. मैं हमेशा एक्टिव रहना चाहता हूं. मुझे शुरू से ही चुनौतियां पसंद हैं.’ उन्होंने कहा, मैंने क्रिकेट इसी मकसद से खेला है. जब मैं कुछ नया करता हूं तो बहुत खुशी मिलती है. इससे अच्छा अहसास कोई नहीं है.’ गुजरात में जन्मे बुमराह के लिए यह जीत और भी खास थी, क्योंकि यहीं से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी.

फाइनल में 4 विकेट झटकते ही जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए.

बुमराह ने कहा,’ मैंने यहीं से क्रिकेट खेलना शुरू किया. मैंने अपना ज्यादातर क्रिकेट यहीं खेला है. यहीं गुजरात के लिए खेलते हुए आगे बढ़ा. यहीं विश्व कप जीता और मैन ऑफ द मैच बना. पिछली बार हम थोड़ा चूक गए थे, लेकिन इस बार जीत गए. मैं बहुत खुश हूं.’ बुमराह ने खिताबी जीत के दौरान अपने परिवार की मौजूदगी को भी बहुत खास बताया. उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा आया था. पिछली बार भी आया था. मेरी मां भी आई थीं, यह वाकई खास था.’ बुमराह ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह पूरा चक्र है या नहीं, लेकिन मैं सच में बहुत खुश हूं. लगातार दो विश्व कप जीतना बहुत मुश्किल है. मैं इसके लिए भगवान का आभारी हूं. मैं इससे ज्यादा की कल्पना नहीं कर सकता.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link