एमपी में 2 हादसे: सतना में ट्रेन से धुआं निकला, सिवनी में हुई बेपटरी

एमपी में 2 हादसे: सतना में ट्रेन से धुआं निकला, सिवनी में हुई बेपटरी


X

एमपी में 2 हादसे: सतना में ट्रेन से धुआं निकला, सिवनी में हुई बेपटरी

 

arw img

मध्य प्रदेश में गुरुवार को रेल से जुड़े दो अलग-अलग घटनाक्रम सामने आए. सतना जिले में एक एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक धुआं निकलने लगा, जबकि सिवनी जिले में एक ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया. दोनों घटनाओं में राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है. पहली घटना सतना जिले के ऊँचेहरा स्टेशन की है. यहां रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक धुआं निकलने लगा, कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. रेलवे अधिकारियों ने जांच के बाद धुएं पर काबू पा लिया. दूसरी घटना सिवनी जिले में सामने आई. यहां सिवनी-शहडोल से नागपुर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन केवलारी के खैराजी स्टेशन के पास अचानक बेपटरी हो गई. जानकारी के मुताबिक ट्रेन के एक डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस और रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. हालांकि इस घटना में भी किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं के बाद रेलवे ने तकनीकी टीमों को जांच के लिए लगाया है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन घटनाओं के पीछे तकनीकी कारण क्या रहे? (रिपोर्ट: शिवेंद्र सिंह/अजहर खान)



Source link