सीएम शिवराज ने एमपी में सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी पीएम को दी..फाइल फोटो.
CM शिवराज सिंह (Shivraj) ने बताया कि अगर केन्द्र से मदद मिल गयी तो इस सहायता से बारिश और टिड्डी दल के हमले से किसानों को हुए नुकसान की भरपायी हो पाएगी. किसान (Farmer) आगामी रबी फसल की तैयारी कर सकेंगे.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 29, 2020, 9:29 PM IST
किसानों के लिए मदद मांगी
शिवराज सिंह ने बताया कि इस सहायता से बारिश और टिड्डी दल के हमले से किसानों को हुए नुकसान की भरपायी हो पाएगी. किसान आगामी रबी फसल की तैयारी कर सकेंगे.मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से ये भी आग्रह किया कि कोविड-19 के 291.15 करोड़ रुपये के खर्च को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDMF) के लिए आरक्षित 485.40 करोड़ रुपये से करने की इजाज़त दी जाए. साथ ही इस मद में शेष बची राशि 193.09 करोड़ रुपये को भी कोविड प्रबंधन पर खर्च करने की मंजूरी दी जाए.
सरकारी योजनाओं की जानकारीमुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हाल ही में संसद में पारित कृषि बिलों के पक्ष में राज्य सरकार की ओर से किये गये प्रचार प्रसार की विवरण पुस्तिका भेंट की. मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गरीब कल्याण सप्ताह में किए गए कार्यक्रमों- अन्न उत्सव, पोषण उत्सव, किसान उत्सव, वनाधिकार उत्सव, आजीविका उत्सव, साख उत्सव, सम्बल उत्सव, प्रतिभा उत्सव की जानकारी दी.
किसान सम्मान निधि
सीएम चौहान ने 26 सितम्बर, 2020 से प्रदेश भर में चलायी जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया इस योजना में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी पात्र हितग्राही किसान परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में दो किश्तों में चार हजार रुपये यानि दो हजार रुपये प्रति किश्त उनके खाते में डाली जा रही है. इसका लाभ प्रदेश के 77 लाख किसानों को मिलेगा.