ऑटो ड्राइवर का बेटा, बना दुनिया का नंबर 1 बॉलर, जिसके जुनून के आगे थकना मना है

ऑटो ड्राइवर का बेटा, बना दुनिया का नंबर 1 बॉलर, जिसके जुनून के आगे थकना मना है


Last Updated:

Mohammed Siraj son of auto-rickshaw driver: मोहम्मद सिराज का जीवन इस बात का प्रमाण है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो गरीबी भी रास्ता नहीं रोक सकती. एक ऑटो ड्राइवर के बेटे ने जिस तरह तंग गलियों से निकलकर आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 तक का सफर तय किया, वह हर किसी की आंखें नम कर देता है. पिता को खोने का गम हो या करियर की शुरुआती चुनौतियां, सिराज ने हर दर्द को अपनी ताकत बनाया.आज जब वो मैदान पर दहाड़ते हैं, तो उसमें उनके पिता का वो अधूरा सपना और सालों की कड़ी तपस्या साफ झलकती है.

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसी कहानियां हैं जो शून्य से शिखर तक पहुंचने की प्रेरणा देती हैं. लेकिन मोहम्मद सिराज (Mohmmed Siraj) की दास्तां सबसे अलग और जुदा है. 13 मार्च 1994 को हैदराबाद के सिकंदराबाद में जन्मे सिराज आज 32 वर्ष के हो गए. एक ऑटो ड्राइवर के बेटे से लेकर दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार होने तक का उनका सफर संघर्ष, आंसुओं और अटूट जीवटता की मिसाल है.

मोहम्मद सिराज की सबसे बड़ी खूबी उनका ‘एवर-रेडी’ एटीट्यूड है. एक तेज गेंदबाज के लिए 140 किमी/घंटा की रफ्तार से लगातार लंबे स्पेल डालना शारीरिक रूप से निचोड़ देने वाला काम होता है. लेकिन सिराज कभी ‘ना’ नहीं कहते. चाहे ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचें हों या इंग्लैंड की स्विंग होती परिस्थितियां, सिराज कप्तान के वो भरोसेमंद हथियार हैं जो थकावट को अपने चेहरे पर आने नहीं देते. हाल के ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरों पर वह भारतीय आक्रमण के इकलौते ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने बिना ब्रेक लिए हर टेस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

सिराज का क्रिकेट करियर देर से शुरू हुआ. उन्होंने 16 साल की उम्र में पहली बार गेंद पकड़ी और 19 साल की उम्र में क्लब क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा. लेकिन उनकी प्रतिभा ऐसी थी कि उसी साल हैदराबाद की रणजी टीम में उनका चयन हो गया. 2016-17 रणजी सीजन में 41 विकेट और 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में 23 विकेट लेकर उन्होंने चयनकर्ताओं का दरवाजा जोर से खटखटाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

2017 में टी20 से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सिराज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखाण् 2021 की ऐतिहासिक गाबा फतह हो या 2023 एशिया कप का वो फाइनल जहां उन्होंने अकेले दम पर श्रीलंका की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. सिराज ‘मैच विनर’ बनकर उभरे. 21 जनवरी 2023 को वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बने, जो उनके करियर का सबसे गौरवशाली क्षण था.

सिराज 45 टेस्ट मैचों में 139 विकेट ले चुके हैं जबकि 50 वनडे में 76 विकेट उनके नाम है. 17 टी20 मैचों में वह 17 विकेट ले चुके हैं वहीं आईपीएल में 108 मैच खेलकर 109 विकेट हासिल कर चुके हैं.

सिराज का नाम भारत की उन स्वर्णिम सफलताओं से जुड़ा है, जिन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा. वह एशिया कप 2023 जीतने वाली टीम के सदस्य रहे और वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल तक के सफर में अहम कड़ी थे. सबसे बड़ी बात यह कि वह टी20 विश्व कप 2024 और हाल ही में घरेलू सरजमीं पर जीते गए टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का भी अहम हिस्सा रहे.

<br />जैसे-जैसे टीम इंडिया का ध्यान अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ओर बढ़ रहा है, सिराज की भूमिका और भी अहम हो गई है. लाल गेंद से उनकी नेचुरल स्विंग और पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराने की क्षमता उन्हें टेस्ट क्रिकेट का घातक गेंदबाज बनाती है. भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि सिराज का यह ‘जोश और धैर्य’ आने वाले समय में भारत को टेस्ट क्रिकेट का विश्व विजेता भी बनाएगा.

इंडिया डॉट कॉम के अनुसार, मोहम्मद सिराज की नेटवर्थ लगभग 57 करोड़ है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस भारतीय तेज गेंदबाज का हैदराबाद के जुबली हिल्स, फिल्म नगर में एक बंगला है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 13 करोड़ रुपये है. गुजरात टाइटन्स ने 2025 आईपीएल नीलामी में सिराज को 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. उनका बीसीसीआई अनुबंध ग्रेड ए श्रेणी का है, जिसके तहत उन्हें प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है.



Source link