छिंदवाड़ा में गैस के लिए लगी लंबी कतारें: गोदाम पर सुबह से इंतजार करते रहे लोग, एजेंसी के नए नियमों से बढ़ी परेशानी – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में गैस के लिए लगी लंबी कतारें:  गोदाम पर सुबह से इंतजार करते रहे लोग, एजेंसी के नए नियमों से बढ़ी परेशानी – Chhindwara News




छिंदवाड़ा में रसोई गैस को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। गैस एजेंसी द्वारा अलग-अलग नियमों के तहत गैस वितरण किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद गैस गोदाम पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गोदाम के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर गैस मिलने का इंतजार करते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि शासन के निर्देशों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के बाद ही गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। वहीं इन दिनों की अवधि पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को पहले नंबर लगाना होगा और उसके चार से पांच दिन बाद गैस का वितरण किया जाएगा। इसी प्रक्रिया के चलते अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोग बड़ी संख्या में गैस एजेंसी के गोदाम पहुंचे और गैस लेने के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि नए नियमों के कारण उन्हें सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। जिले में गैस की कमी नहीं: आपूर्ति अधिकारी इधर, जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि जिले में फिलहाल पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस का उपयोग सावधानी और आवश्यकता के अनुसार करें। शासन द्वारा लगातार गैस की आपूर्ति कराई जा रही है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।



Source link