Last Updated:
Bhopal News: मध्य प्रदेश सरकार ने जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला किया है. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए. स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने हाल ही में हड़ताल की थी और बाद में राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की थी, जिसके बाद सरकार ने उनकी मांग मानते हुए स्टाइपेंड बढ़ा दिया.
इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी
रमाकांत दुबे,
Interns and Junior Doctors Stipend Hike: एमपी के भोपाल में मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत मिली है. राज्य सरकार ने उनका स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने स्टाइपेंड बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं. पिछले कुछ दिनों से जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे थे. इसी मांग को लेकर उन्होंने हड़ताल भी की थी. हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की थी. इस बैठक में उन्होंने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया था कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेगी. अब सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लेकर अपना वादा पूरा कर दिया है.
नए आदेश के अनुसार, पीजी फर्स्ट ईयर के जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह पीजी सेकेंड ईयर के डॉक्टरों को अब 77,764 रुपये की जगह 80,050 रुपये मिलेंगे. पीजी थर्ड ईयर के डॉक्टरों का स्टाइपेंड भी बढ़ाया गया है, जो पहले 80,086 रुपये था, अब इसे बढ़ाकर 82,441 रुपये कर दिया गया है.
इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी
इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की गई है. पहले उन्हें 13,928 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 14,337 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा सुपर स्पेशिलिटी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड भी बढ़ाकर 82,441 रुपये निर्धारित किया गया है. सरकार ने सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की है. सीनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये कर दिया गया है, जबकि जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड अब 63,324 रुपये तय किया गया है.
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों को बड़ी राहत मिलेगी. लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे डॉक्टरों ने इस फैसले का स्वागत किया है. उम्मीद है कि इससे डॉक्टरों का मनोबल बढ़ेगा और मेडिकल सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें