Last Updated:
MP Weather News: मध्यप्रदेश में मार्च के महीने में ही गर्मी का असर तेज होने लगा है और कई शहरों में तापमान 38 से 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है. हालांकि 14 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं. जानिए प्रदेश के किन शहरों में कितना दर्ज हुआ तापमान और कब मिल सकती है गर्मी से राहत.
जबलपुर में आज का मौसम: मध्यप्रदेश में दोपहर की तेज धूप अब लोगों को झुलसाने लगी है और सड़कों पर निकलते ही गर्मी का अहसास होने लगा है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और तापमान तेजी से बढ़ता हुआ नजर आया हैं. कई शहरों में पारा 38 से 40 डिग्री के करीब पहुंच गया, जिससे लोगों को अभी से मई-जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है.
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी का यह असर जारी रहने वाला है, हालांकि कुछ दिनों बाद मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिल सकता है. दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. खासकर दोपहर में बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दी. हालांकि सुबह और देर रात के समय हल्की ठंडक जरूर महसूस की गई, लेकिन दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है.
पश्चिमी विक्षोभ का दिखाई देगा असर, हो सकती है हल्की बारिश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के दूसरे सप्ताह से ही प्रदेश में गर्मी का असर तेज होने लगा है. आने वाले दिनों की बात करें तो फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और तापमान में खास गिरावट की संभावना नहीं है. कुछ इलाकों में गर्म हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं कल 14 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. जहां प्रदेश के साउथ-ईस्ट और ग्वालियर चंबल के इलाकों में हल्की बारिश होगी. जिससे तापमान में हल्की राहत मिलने की उम्मीद है.
रतलाम जिले में तापमान 40 डिग्री के पार
प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40°C रतलाम में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 11.2°C दर्ज किया गया. इसके अलावा कटनी के करौंदी में 11.4°C, शहडोल के कल्याणपुर में 12.7°C, सतना के चित्रकूट में 13.8°C और मंदसौर सहित राजगढ़ में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 37.0°C, इंदौर में 37.8°C, जबलपुर में 36.9°C, ग्वालियर में 37.2°C, उज्जैन में 37.5°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 15.8°C, इंदौर में 15.8°C, जबलपुर में 18.0°C, ग्वालियर में 18.5°C, उज्जैन में 16.0°C
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें