राजधानी भोपाल आज से युवा उद्यमियों और देश के भावी व्यावसायिक दिग्गजों की मेजबानी कर रही है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की युवा इकाई यंग इंडियंस (Yi) के भोपाल चैप्टर द्वारा तीन दिवसीय ‘वेस्टर्न रीजन काउंसिल मीटिंग 2026’ का आयोजन किया जा रहा
.
इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा जैसे पांच राज्यों के 15 शहरों से 200 से अधिक युवा उद्यमी और पेशेवर शामिल हो रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से सीआईआई भोपाल की चेयर कुहू शर्मा, सीपी शर्मा (दौलतराम इंजीनियरिंग), अरुण राठौर और अनुज अग्रवाल सहित कई दिग्गज शामिल होंगे।
आज छोटी झील पर रोमांचक शुरुआत
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज आज, 13 मार्च को दोपहर 2 बजे भोपाल की पहचान छोटी झील (लोअर लेक) पर होगा। आयोजन की शुरुआत युवाओं के बीच एक रोमांचक ‘चप्पू रेस’ (Boat Race) से होगी, जिसका शुभारंभ सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग करेंगे। यह गतिविधि न केवल टीम वर्क का संदेश देगी, बल्कि युवा उद्यमियों को भोपाल की खूबसूरती से भी रूबरू कराएगी।
मुख्यमंत्री करेंगे कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन
कल यानी 14 मार्च को सुबह 9 बजे होटल ताज में मुख्य कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस सत्र में देश के प्रतिष्ठित उद्योग समूहों जैसे गिरनार टी, कायम चूर्ण, हाथी मसाला और कोहिनूर इलास्टिक्स के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे, जो युवा लीडर्स के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।
आयोजन की मुख्य बातें
- प्रतिनिधि: 5 राज्यों के 15 शहरों से 200 से ज्यादा युवा नेता।
- उद्देश्य: नेतृत्व, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण।
- पर्यावरण संरक्षण: 15 मार्च को प्रतिभागी वन विहार नेशनल पार्क का भ्रमण कर जैव विविधता की जानकारी लेंगे।