रेप के आरोपी को बचाने आई मां को पीटा, मौत: शिवपुरी में आंगनवाड़ी सहायिका ने लगाया था रेप का आरोप, पिटाई से आरोपी भी गंभीर – Shivpuri News

रेप के आरोपी को बचाने आई मां को पीटा, मौत:  शिवपुरी में आंगनवाड़ी सहायिका ने लगाया था रेप का आरोप, पिटाई से आरोपी भी गंभीर – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के एक गांव में शुक्रवार दोपहर एक दुष्कर्म की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में आरोपी युवक के घर पर परिजन पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई 60 वर्षीय महिला की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंदल सिंह गुर्जर पर शुक्रवार दोपहर आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म का आरोप है। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन आक्रोशित होकर आरोपी के घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई मां की मौत इसी दौरान आरोपी की मां शिवकुंवर (60) अपने बेटे को बचाने आईं। हमलावरों ने उन्हें भी लाठियों से पीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका की शिकायत पर आरोपी इंदल गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला की मौत के मामले में जांच जारी है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।



Source link