लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त हुई जारी, CM ने दी बड़ी सौगात

लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त हुई जारी, CM ने दी बड़ी सौगात


Last Updated:

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है. उन्होंने ग्वालियर में लाडली बहनों के खाते में कुल 1836 करोड़ रुपए भेजे हैं. इस पल का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था. अब मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़ी सौगात दी है.

Zoom

लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त हुई जारी

Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने लाडली बहना योजना के तहत सीधे खातों में पैसा भेजती है. महिलाओं को इस योजना से मिलने वाले पैसे से आर्थिक मदद मिलती है. इसी वजह से इन पैसों का ब्रेसब्री से इंतजार रहता है. अब उनका इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर जिले पहुंचे हैं, जहां उन्होंने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की है. इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार इस योजना की 33 किस्त जारी कर चुकी है.



Source link