इंदौर के कजलाना में पंपकर्मी की जान लेने वाला हत्यारा हीरानगर इलाके का निकला। कई किलोमीटर के फुटेज देखने के बाद पुलिस की टीमे उसकी तलाश में हीरानगर तक पहुंची। रात में पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया। आरोपी कार लेकर फरार है। उसके साथ उसके दोस्त भी थे। पुलिस आरोपी के पकड़ाने का इंतजार कर रही है।
सांवेर पुलिस के मुताबिक घटना 11 मार्च 2026 शाम करीब 4 बजे की है। ग्राम कजलाना स्थित शिवलाल पटेल एंड सन्स पेट्रोल पंप चारपाई ढाबा के पास की है। पर एक ग्रे रंग की कार का चालक डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए वहां से भाग गया था। यहां पर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रोहित(22) पुत्र शंकरलाल परमार निवासी मालीखेड़ी ने कार को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान रोहित का हाथ कार के कांच में फंस गया। आरोप है कि कार के ड्रायवर ने कार तेज गति से आगे बढ़ा दी, जिससे रोहित कुछ दूरी तक कार के साथ घसीटता चला गया। इस मामले में पुलिस ने हत्या केस दर्ज किया।
सांवेर पुलिस लगातार मामले कई सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। गाड़ी एमआर 10 से होते हुए हीरानगर की तरफ आई थी। यहां पर पुलिस ने जानकारी निकाली तो कार आर्यन पुत्र पुणेन्द्र तंवर निवासी गौरीनगर की निकली। आरोपी ने कुछ दिन पहले कार खरीदी थी। वही अपने दोस्तो को लेकर निकल गया। इस दौरान उसने रोहित की जान ले ली।
उसे गुरूवार सुबह मीडिया से पता चला कि पुलिस उसे ढूंढ रही है। इसके बाद कार लेकर घर से फरार हो गया। हालाकि आर्यन के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आर्यन भी जल्द पकड़ा जाएगा।
Source link