इंदौर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म: हीरा नगर थाना क्षेत्र में केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस – Indore News

इंदौर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:  हीरा नगर थाना क्षेत्र में केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस – Indore News




इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हीरा नगर पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर सूरज काछी, निवासी ग्राम मसुरहाई के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी पहचान सूरज से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कई बार झांसा देकर किया शोषण महिला के अनुसार आरोपी ने शादी का वादा किया और इसी बहाने उसे अपने कमरे पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। इसके बाद महिला ने हीरा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।



Source link