Last Updated:
Who is Vanshika Chadha: टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी (Mussoorie) में शादी करेंगे. सवॉय होटल (Hotel Savoy Mussoorie History) में शादी की रस्में भव्य समारोह के साथ शुरू हुई. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 13 मार्च को पारंपरिक हल्दी और मेहंदी के साथ हुए.
कौन हैं कुलदीप की होने वाली दुल्हनियां वंशिका?
नई दिल्ली. क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से मसूरी में 14 मार्च को शादी करने जा रहे हैं. भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद. दोनों ने 4 जून 2025 को सगाई की थी. वंशिका चड्ढा और कुलदीप यादव एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. उनकी शादी की रस्में 13 मार्च से हल्दी और मेहंदी के साथ शुरू हुई. कुलदीप यादव मसूरी के एक निजी रिसॉर्ट में शादी के सात फेरे लेंगे.
वंशिका चड्ढा कौन हैं?
वंशिका चड्ढा और कुलदीप यादव बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. वंशिका चड्ढा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं, जो भारत की एक प्रतिष्ठित वित्तीय संस्था है. बताया जा रहा है कि वह प्रशासनिक या प्रबंधकीय पद पर कार्यरत हैं.
कुलदीप और वंशिका चड्ढा श्याम नगर से हैं. बचपन से एक दूसरे के साथ वक्त बिताने वाले दोनों की दोस्ती अब जीवनभर के रिश्ते में बदल गई है. जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया के स्टार की होने वाली दुल्हनियां ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है. और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं. कुलदीप यादव जहां क्रिकेट की वजह से चर्चा में रहते हैं तो वहीं वंशिका लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. उनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उतार-चढ़ाव में कुलदीप की मजबूत साथी रही हैं. वह सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर बहुत कम नजर आती हैं.
कुलदीप यादव की शादी कहां हो रही है
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की बहुप्रतीक्षित शादी की रस्में भव्य समारोह के साथ शुरू हुई प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 13 मार्च को पारंपरिक हल्दी और मेहंदी के साथ हुए. दोनों की शादी 14 मार्च को उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी शहर मसूरी (Mussoorie) में स्थित ऐतिहासिक सवॉय होटल (Hotel Savoy Mussoorie History) में होने जा रही है. मेहमानों की सूची में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल हैं. जिनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे साथी खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें