मैहर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, नागपुर ने जबलपुर को हराया: महिला वर्ग में राजस्थान ने पुणे को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी – Maihar News

मैहर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, नागपुर ने जबलपुर को हराया:  महिला वर्ग में राजस्थान ने पुणे को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी – Maihar News




मैहर विधायक कप वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पुरुष वर्ग में नागपुर (महाराष्ट्र) ने जबलपुर (मध्य प्रदेश) को सीधे सेटों में हरा दिया, वहीं महिला वर्ग में राजस्थान और पुणे के बीच हुए कांटे के मुकाबले में राजस्थान ने बाजी मारी। देर रात हुए पुरुष वर्ग के मैच में नागपुर की टीम शुरुआत से ही जबलपुर पर भारी पड़ी। नागपुर ने पहला सेट 25-18 और दूसरा सेट 25-17 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान नागपुर के देवल पराई को ‘बेस्ट अटैकर’ और जीवन कुमार को ‘बेस्ट लिफ्टर’ का अवॉर्ड मिला। इस मौके पर रिटायर सीआरपीएफ आईजी राजेंद्र पांडे अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 5 सेट तक खिंचा महिलाओं का रोमांचक मैच टूर्नामेंट के सबसे यादगार मैचों में से एक राजस्थान और पुणे की महिला टीमों के बीच हुआ। यह मुकाबला इतना बराबरी का था कि हार-जीत का फैसला 5 सेटों तक चला। अंत में राजस्थान ने अपना धैर्य बनाए रखा और पुणे को 3-2 से शिकस्त दी। इस मैच में मैहर सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। नागपुर और राजस्थान की इन जीतों ने अब टूर्नामेंट की चमक और बढ़ा दी है, जिससे आने वाले नॉकआउट राउंड और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।



Source link