हनुमना नगर के वार्ड नंबर-1 में शनिवार शाम पुराने आरटीओ चेक पोस्ट के पास पहाड़ी इलाके में एक महिला की लाश मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है और हत्या और खुदकुशी, दोनों ही नजरिए से पड़ताल कर रही है। पहाड़ी पर मिली महिला की उम्र करीब 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। वह लाल साड़ी और लाल ब्लाउज पहने हुए थी, साथ ही उसके हाथों में लाल चूड़ियां भी थीं। शाम करीब 5 बजे जैसे ही लोगों की नजर शव पर पड़ी, हनुमना थाना पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जरूरी सुराग जुटाए। शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में भिजवा दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और दूसरे थानों में गुमशुदा लोगों की लिस्ट खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि महिला कहां की रहने वाली थी। रिपोर्ट के बाद साफ होगी वजह थाना प्रभारी अनिल काकडे ने बताया कि सभी कानूनी कागजी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत थाने में सूचना दें।
Source link