केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल (रविवार) बैतूल पहुंचेंगे। वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर उनकी दिवंगत पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2:40 बजे खातेगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। वे लगभग 3:40 बजे बैतूल पहुंचेंगे। बैतूल में, वे गंज स्थित खंडेलवाल निवास ‘चंद्रमौली’ में स्व. सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे खंडेलवाल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। 40 मिनट बैतूल में रुकेंगे
बताया गया है कि शिवराज सिंह चौहान बैतूल में करीब 40 मिनट रुकेंगे। इसके उपरांत, शाम लगभग 4:30 बजे वे सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद से बैतूल में प्रदेश और केंद्र के कई नेताओं का आना जारी है। शनिवार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी खंडेलवाल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,तुलसी सिलावट, कृष्णा गौर ,नरोत्तम मिश्रा सहित कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। खंडेलवाल निवास पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का लगातार आना-जाना लगा हुआ है।
Source link