रतलाम16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- विवाद के बाद पत्नी बहन के यहां चली गई, जहर खाने की आशंका
उल्टी की शिकायत होने पर एक व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव को घर ले गए। शव काला होने के साथ ही सूजन आने पर वे शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जानकारी के अनुसार बाईजी का वास निवासी देवेंद्र पिता भंवरसिंह पंवार (41) को उल्टी की शिकायत होने पर शुक्रवार दोपहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शाम को उसकी मौत हो गई थी। परिवार के लोग शव को घर ले गए। जहां रात में मृतक का शरीर काला होने के साथ हुई सूजन आ गई थी। परिजनों को शंका होने पर वे स्टेशन रोड थाने पहुंचे और पीएम कराने की बात कही। इसके बाद देर रात को शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां शनिवार सुबह मृतक का पीएम कर शव परिजन को सौंप दिया। बताया जाता है कि पारिवारिक बात को लेकर देवेंद्र और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद देवेंद्र की पत्नी उसकी बहन के यहां चली गई थी। इसके बाद देवेंद्र को उल्टी की शिकायत होने लगी थी। शंका जताई जा रही है कि देवेंद्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। जांच कर रहे स्टेशन रोड थाने के एसआई एन एस मरावी ने बताया मृतक के परिजन को शंका होने पर उसका पीएम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के परिजन के अभी बयान नहीं हुए हैं।