शिवपुरी में डायल-112 वाहन 11 केवी बिजली खंभे से टकराया: तेज रफ्तार में बेकाबू हुई गाड़ी, एयरबैग खुलने से ड्राइवर की बची जान – Shivpuri News

शिवपुरी में डायल-112 वाहन 11 केवी बिजली खंभे से टकराया:  तेज रफ्तार में बेकाबू हुई गाड़ी, एयरबैग खुलने से ड्राइवर की बची जान – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डायल-112 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नयाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन 11 केवी बिजली लाइन के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा बीच से टेढ़ा हो गया और वाहन के एयरबैग खुल गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना रात करीब 10:30 बजे भौंती थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव के समीप हुई। डायल-112 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 केवी बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर की तीव्रता से बिजली का खंभा बीच से मुड़ गया, और वाहन का अगला हिस्सा तथा इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के समय वाहन के एयरबैग खुल जाने से पायलट की जान बच गई, हालांकि उसे मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन अत्यधिक गति में था और ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ड्राइवर के नशे में होने की आशंका
टक्कर के बाद बिजली के तार नीचे झूलने लगे। गनीमत रही कि तार टूटकर वाहन पर नहीं गिरे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। भौंती थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया ने बताया कि यह डायल-112 वाहन भौंती थाने से संबद्ध है, लेकिन इसका संचालन भोपाल से कमांड के जरिए होता है। दुर्घटना के समय वाहन में पायलट केवल लोधी सवार था। पुलिस को उसके शराब के नशे में होने की सूचना मिली है। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।



Source link