उत्कृष्ट कार्य : कार्यकर्ताओं का सम्मान किया – Barwani News

उत्कृष्ट कार्य : कार्यकर्ताओं का सम्मान किया – Barwani News




बड़वानी | विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक निवाली में संपन्न हुई। यह बैठक सेंधवा व बड़वानी जिले की संयुक्त बैठक रही, जिसमें धर्म रक्षा निधि के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। बैठक में खरगोन विभाग के संगठन मंत्री वसुदेव पंडया, विभाग मंत्री मनोज वर्मा, विभाग संयोजक जितेंद्र राठौड़, विभाग सहमंत्री डॉ. ललित तंवर सहित दोनों जिलों के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय पदाधिकारियों ने निर्णय लिया गया कि पूर्व जिला गोरक्षा प्रमुख अखिलेश अहीर अब संगठन में जिला सहमंत्री का दायित्व संभालेंगे।



Source link