कारोबारी पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा…VIDEO: ग्वालियर में 8-10 हमलावरों ने महिला के पेट पर मारी लात; सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, टांके खुलने का खतरा – Gwalior News

कारोबारी पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा…VIDEO:  ग्वालियर में 8-10 हमलावरों ने महिला के पेट पर मारी लात; सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, टांके खुलने का खतरा – Gwalior News


ग्वालियर में कारोबारी पति-पत्नी को पीटने का वीडियो।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रेवल्स कारोबारी और उनकी पत्नी को 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने महिला के पेट पर लात मारी, जिससे वह दर्द से तड़पने लगी। महिला की हाल ही में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, जिससे टांके खुलने का खतरा है

.

जानकारी के मुताबिक घायल का नाम अरविंद सिंह गुर्जर (33) है, जो हुजरात चौराहे के पास बरजौर सिंह के बाड़े में ट्रेवल्स एजेंसी चलाते हैं। उनके चचेरे भाइयों से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में मारपीट की गई है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

फार्महाउस जाने के लिए निकलते वक्त घेरा

कारोबारी अरविंद सिंह गुर्जर ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वे अपने घर से सिटी सेंटर स्थित ब्लू लोटस इलाके में बने फार्महाउस जाने के लिए निकल रहे थे। जैसे ही वे घर के दरवाजे पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।

इस दौरान आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर अरविंद सिंह को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद जमीन पर पटककर लाठी-डंडा से बेरहमी से पीटते रहे। हमले में अरविंद सिंह को गंभीर चोटें आईं। पत्नी भी अस्पताल में भर्ती है।

वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…

ट्रेवल्स एजेंसी संचालक पर उसके ही चचेरे भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी कारोबारी को पकड़कर डंडे से पीट रहे हैं।

आरोपी कारोबारी को पकड़कर डंडे से पीट रहे हैं।

12 से 15 लोग एक साथ उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

12 से 15 लोग एक साथ उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट

मारपीट के दौरान जब अरविंद सिंह का शोर सुनकर उनकी पत्नी बाहर आईं और बीच-बचाव करने लगीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि महिला के पेट में लातें मारी गईं, जिससे पेट में लगे टांकों पर चोट आई है। घटना के बाद से महिला घायल है और उसे पेट में दर्द की शिकायत है।

CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

अरविंद सिंह गुर्जर ने बताया कि घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने CCTV कैमरे लगा रखे हैं। हमले की पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें घर के अंदर ले गए, तब उनकी जान बची। इसके बाद भी हमलावर बाहर खड़े होकर धमकाते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

मारपीट के दौरान परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने घायल अरविंद सिंह और उनकी पत्नी से घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

जमीन विवाद में मारपीट, आरोपियों की तलाश जारी

मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि ट्रेवल्स एजेंसी संचालक के चचेरे भाइयों आलोक गुर्जर, शत्रु गुर्जर, मोहित गुर्जर और भरत गुर्जर से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

……………………….

यह खबर भी पढ़ें

ग्वालियर में दुश्मनों को फंसाने दोस्त के सीने में गोली मारी

विवाद के बीच दोस्त को गोली मारने का CCTV फुटेज।

विवाद के बीच दोस्त को गोली मारने का CCTV फुटेज।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने दुश्मनों को हत्या के प्रयास के मामले में फंसाने के लिए अपने ही दोस्त के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही दोस्त खड़ी बाइक पर गिर पड़ा। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link